पुलिस की गुंडाई से तंग आकर युवक ने खुद को किया आग के हवाले, परिजनों ने योगी से लगाई जांच की गुहार
Mar 17, 2022, 10:21 IST
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश का जिला लखीमपुर तब से सुर्खियों में है जब भाजपा नेता की गाड़ी से चार किसानों की मौत हो गई थी। वही अब खबर है कि लखीमपुर खीरी में एक शख्स ने बुधवार देर रात थाना परिसर के पास खुद को आग लगा ली।
सूत्रों के मुताबिक शख्स ने यह कदम स्थानीय एसएचओ व थाना प्रभारी और गुंडों की मिलीभगत से आहत होकर लगाया है। जिस शख्स ने स्वयं को आग लगाई है उसका नाम शिवम है। जो टैक्सी चालक था ।
बता दें शिवम आग से गम्भीर रूप से झुलस गया है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दिये बयान में टैक्सी चालक ने बताया कि स्थानीय गुंडे उसको प्रताड़ित करते थे और उसकी टैक्सी को जबरन पकड़कर उससे बसूली करते थे। वही पुलिस भी उन गुंडों से मिली हुई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है।
वही पुलिस सूत्रों के मुताबिक , जो पुलिस अधिकारी उन गुंडों से मिला था वह मासिक रूप से ₹ 2,500 की रिश्वत लेता थे.शिवम के बयान के बाद क्षेत्र के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले ने शिवम ने जांच की गुहार लगाई है। वही पीड़ित के परिजनों ने योगी आदित्यनाथ से मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है।
