The Chopal

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में हाई कोर्ट को चुनौती देगी यूपी सरकार

   Follow Us On   follow Us on
Supreme court
The Chopal
हाई कोर्ट| 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला पिछले साल से सुर्खियों में है। यूपी में छात्रों ने इसको लेकर काफी धरना प्रदर्शन भी किया है। वही अब उत्तरप्रदेश सरकार ने इस मामले में हाई कोर्ट के फैसले को चुनैती दी है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। बता दें इस बात की जानकारी उपेंद्र कुमार दयाल की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को दी है।
मामले की सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति रंजन अग्रवाल की खंडपीठ ने 8 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। बताते चले 
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न के गलत होने पर अपने 25 अगस्त 2021 के आदेश में छह सौ अभ्यर्थियों को एक-एक अंक आवंटित करने का आदेश दिया था। जिसका अनुपालन न होने पर याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है।
कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट किया है कि उत्तरप्रदेश सरकार हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने को तैयार है और इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी में है। कोर्ट ने मामले में सरकारी अधिवक्ता को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया और मामले की सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तिथि तय कर दी।