The Chopal

आपको तय करना आप क्या चाहते दूसरा किम जोंग उन या प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री:- राकेश टिकैत

   Follow Us On   follow Us on
Rakesh tikait
The Chopal
राजनीति| किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत किसान आंदोलन के दौरान काफी चर्चित रहे उन्होंने एक वर्ष तक किसान कानून के विरोध में आंदोलन किया और सरकार से किसान कानून वापसी की मांग की। किसानों के संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान कानून वापस लिया। लेकिन राकेश टिकैत इस समय भी सुर्खियों में है वह आय दिन जनता को सरकार की नीतियों से अवगत करवाते रहते हैं और प्रत्येक राजनीतिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। अब इस बीच जहां एक तरफ चुनाव सर पर है और वोटिंग आरम्भ है वही राकेश राकेश टिकैत ने भाजपा पर हमला बोल दिया।
राकेश टिकैत ने भाजपा के लिए हमलावर रख अपनाते हुए कहा, अब मतदाताओं को तय करना होगा की क्या वह उत्तरकोरिया की तरह दूसरा किम जोंग उन चाहते हैं या एक ऐसा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चाहते हैं जो देश का प्रतिनिधित्व करे। यह निर्णय अब आपको लेना है क्योंकि आप मतदान हो।
उन्होंने आगे कहा, हम किसी भी राज्य में तानशाही प्रशासन नहीं देखना चाहते हैं। मेरी आप लोगों से अपील है की वोट अवश्य डाले और मतदान करते वक़्त अपनी बुद्धि का सुचारू उपयोग करें। उन्होंने आगे कहा, जो स्थिति मुजफ्फरनगर मे वर्ष 2013 में थी वह बदल गई है इसलिए इस बार यहां परिवर्तन देंखने को मिलेगा। बताते चलें किसान नेता राकेश टिकैत उत्तरप्रदेश की राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और योगी आदित्यनाथ व नरेंद्र मोदी पर तंज कस रहे हैं।