अयोध्या की GDP पहुंची 18937 करोड़ रुपए, इतना आया उछाल
The Chopal, Ayodhya GDP : मजबूत बुनियादी ढांचे के भरोसे अयोध्या अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगी। यहां की जीडीपी लगातार बढ़ रही है और 18938 करोड़ रुपये की जीडीपी वाली अयोध्या आने वाले वक्त में यूपी के शीर्ष पांच शहरों में शुमार कराएगी। यहां दो लाख करोड़ रुपये की निजी निवेश परियोजनाएं इसी साल लगने वाली हैं। रोजाना श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद हजार से बढ़कर लाखों और आने वाले वक्त में करोड़ों में होगी। इसी के साथ होटल, पर्यटन, वाहन संचार क्षेत्र में भी अयोध्या तेजी से आगे बढ़ रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रतीकों हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, फाइव स्टार होटल, वाटर क्रूज, सौर ऊर्जा की परियोजनाएं अंजाम को पहुंच रही हैं।
अयोध्या का जिला सकल घरेलू उत्पाद
वित्तीय वर्ष 2019-20 2020- 21 2021- 2022
खेती, वानिकी व मत्स्यन 4310.79 4983.95 5712.80
खनन 63.41 66.32 74.31
विनिर्माण 848.74 882.70 1154.62
निर्माण कार्य 390.82 778.82 485.72
कारोबार, होटल व रेस्तरां 1465.15 1112 1266.34
परिवहन व संचार 1916.91 1730.16 1782.29
वित्तीय सेवाएं 522.41 590.61 657.82
स्थाई संपत्ति, आवास गृह 2208.19 2210.83 2430.41
व व्यवसायिक सेवाएं
अन्य सेवाएं 1285.20 1172.16 1241.84
