उत्तरप्रदेश में शत प्रतिशत जनसंख्या को लगा कोरोना का टीका:- योगी
The chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में एक तरफ जहां कोरोना का कहर जारी है वहीं दूसरी तरफ यहां चुनावी संग्राम भी छिड़ा हुआ है। अब इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान जारी कर कहा है की प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग सभी लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। प्रदेश ने तय समय सीमा के भीतर वयस्क लोगो के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया है।
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, सभी प्रदेशवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में उ.प्र. में शत-प्रतिशत पात्र जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध को हम सभी मिलकर अवश्य जीतेंगे!
सभी प्रदेशवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 31, 2022
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में उ.प्र. में शत-प्रतिशत पात्र जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।
कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध को हम सभी मिलकर अवश्य जीतेंगे!
जाने क्या है यूपी में कोरोना का हाल:-
देश मे जारी कोरोना संकट के बीच प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 23,207 हो गया है. प्रदेश में 6,626 नए कोरोना के मरीज मिले हैं जिसके बाद यह संख्या 54,836 पहुंच गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में, 6,946 मरीजों ने कोविड को मात दी हैं, जिससे राज्य में ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या 19,41,506 पहुंच गयी है।
