The Chopal

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया यूजी प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल, 5 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूजी प्रवेश परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 से 12 जुलाई तक होंगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
   Follow Us On   follow Us on
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया यूजी प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल, 5 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Lucknow University UGET 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक (UG) प्रवेश परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग विषयों की प्रवेश परीक्षाएं 5 जुलाई से लेकर 12 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ikounivadm.samarth.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) लाना जरूरी है। यह परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक होगी।

लखनऊ यूनिवर्सिटी यूजी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का टाइम टेबल:

तारीख    पाठ्यक्रम    समय

05 जुलाई 2025    डी फार्म   सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
05 जुलाई 2025    बीएससी (कृषि)    दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक
07 जुलाई 2025    बीएससी (जीव विज्ञान) (NEP)    सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
07 जुलाई 2025    बी.एल.एड.    दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक
08 जुलाई 2025    बीकॉम (NEP)    सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
08 जुलाई 2025    बीकॉम (ऑनर्स)    दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक
09 जुलाई 2025    बीसीए    सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
09 जुलाई 2025    बीएससी (गणित) (NEP)    दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक
10 जुलाई 2025    बीबीए    सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
10 जुलाई 2025    एलएलबी     दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक
11 जुलाई 2025    बीए    सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
11 जुलाई 2025    बीजेएमसी    दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक
12 जुलाई 2025    बीएफए / बीवीए    सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
12 जुलाई 2025    बी.वोक.    सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक

लखनऊ यूनिवर्सिटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 ऐसे डाउनलोड करें:

सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ikounivadm.samarth.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर "Download Admit Card" या "UG Entrance Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।

अब लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।

सारी जानकारी सही भरने के बाद "Login" पर क्लिक करें।

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे ध्यान से देखें और डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर परीक्षा में साथ लेकर जाएं।

News Hub