The Chopal

नोयडा को डायनामिक सिटी के रूप में मिले पहचान, बनेगी टास्क फोर्स, सीएम योगी का विजन

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा को डायनेमिक सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए योगी सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में डायनेमिक सिटी के निर्माण पर पूरा जोर दिया है।

   Follow Us On   follow Us on
नोयडा को डायनामिक सिटी के रूप में मिले पहचान, बनेगी टास्क फोर्स, सीएम योगी का विजन

Dynamic City : उत्तर प्रदेश के नोएडा में योगी सरकार सुबह की सबसे बड़ी डायनेमिक सिटी बनाने जा रही है। नोएडा इलाके के कलेवर को बदलने के लिए एक विस्तृत रूपरेखा पर कार्य करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि नोएडा को डायनेमिक सिटी के रूप में पहचान मिले और केवल औद्योगिक ही नहीं बल्कि एडवांस अर्बन एमेनिटीज वाले आधुनिक शहर के तौर पर भी उसकी ब्रांडिंग और मजबूत हो। शहर में एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नोएडा अथॉरिटी ने डायनेमिक सिटी बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दिया। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि टास्क फोर्स के गठन से विकास को काफी गति मिलेगी। टास्क फोर्स में प्राधिकरण में जिला स्तर के विभिन्न अधिकारी यहां पर चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों की मॉनिटरिंग के साथ इनकी डेटाबेस तैयार करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा विकास प्राधिकरण ने इस कारण में प्रक्रिया शुरू करते हुए नॉलेज पार्टनर के चयन की प्रक्रिया शुरू करती है। जिसके पूरा होने से टास्क फोर्स गठन प्रक्रिया को गति मिलेगी। नोएडा में जारी विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट मॉनिटरिंग डिटेल्स के संकलन से डेटाबेस निर्माण निवेश के अवसर तलाशने, टूरिस्ट अट्रैक्शंस को डेवलप करने और क्षेत्र की रचनात्मक बढ़ाने जैसे कार्यों को पूरा किया जाएगा।

लाइव लीजेंड सिटी के रूप में होगी पहचान

उत्तर प्रदेश का नोएडा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर का एक महत्वपूर्ण शहर है। यह सर औद्योगिक विकास और वैश्विक व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश में तेजी से उभरते नियोजित शहरों में सबसे आगे नोएडा से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। इन सभी चुनौतियों को दूर करने से एक लाइव, लीजेंड सिटी के रूप में नोएडा की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए प्रदेश सरकार कई कदम उठाने जा रही है। 

नोएडा की ब्रांडिंग केवल औद्योगिक शहर तक की सीमित नहीं होगी बल्कि नोएडा को डायनेमिक सिटी के तौर पर ब्रांडिंग की जाएगी, जो अपने यंग जनरेशन, बेस्ट पापुलेशन, मॉडर्न सिविक, एमेनिटीज और आधुनिक सुख सुविधाओं युक्त शहर के तौर पर फोकस किया जाएगा।

क्या काम करेगी टास्क फोर्स

टास्क फोर्स इंटीग्रेटेड इंप्लीमेंटेशन विंग के तौर पर कार्य करेगी। इसके द्वारा नोएडा की ब्रीडिंग की एक कार्य योजना बनाई जाएगी। जिसे एक्शन प्लान नाम दिया जाएगा। यह शहर को लेकर शेयर्ड विजन, यूनिक लोकल कैरक्टर का आईडेंटिफिकेशन, नोएडा के प्राइड पॉइंट को पहचान और उन्हें विभिन्न सत्रों पर प्रमोट करने जैसी गतिविधियों को पूरा करने पर बेस्ड होगी। इसे इंटीग्रेटेड स्ट्रेटेजी के तौर पर प्राधिकरण व जिला प्रशासन के साथ शेयर किया जाएगा। इसके बाद क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

News Hub