The Chopal

साधु की मौत के 1 साल बाद ली झोपडी की तलाशी, निकलें इतने पैसे हैरान रह जाएंगे आप,

यूपी के मऊ जिले में एक साधु की मौत के एक साल बाद पुलिस ने झोपड़ी की तलाशी ली गई तो इस दौरान पुलिस भी हैरान रह गई, वहां से पुलिस को साधु की झोपड़ी से चार बॉक्स मिले. उन बॉक्स में इतने सिक्के और नोट भरे हुए थे कि पुलिस को गिनने में घंटों
   Follow Us On   follow Us on
साधु की मौत के 1 साल बाद ली झोपडी की तलाशी, निकलें इतने पैसे हैरान रह जाएंगे आप,

यूपी  के मऊ जिले में एक साधु की मौत के एक साल बाद पुलिस ने झोपड़ी की तलाशी ली गई तो इस दौरान पुलिस भी हैरान रह गई, वहां से पुलिस को साधु की झोपड़ी से चार बॉक्स मिले. उन बॉक्स में इतने सिक्के और नोट भरे हुए थे कि पुलिस को गिनने में घंटों बीत गए. कई घंटे लगे तब जाकर उनकी सही राशि का पता चल सका. पुलिस के मुताबिक, मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनीधापा मैदान के पास रहने वाले साधू की 1 साल पहले मौत हो गई थी.

साधु की मौत के 1 साल बाद ली झोपडी की तलाशी, निकलें इतने पैसे हैरान रह जाएंगे आप,रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और एसओ कोतवाली डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने साधू के घर पहुंचकर उसके सामान की जांच की. इस दौरान चार बक्सों में बड़ी संख्या में 1,2 और 5 रुपये के सिक्कों के अलावा 10, 20 रुपयों के नोट निकलें,

बता दें की सिटी मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में बॉक्स को कोतवाली लेकर पहुंचे और पैसों की गिनती शुरू करवाई. इस दौरान कुल 1 लाख 56 हजार 325 रुपये के सिक्के और नोट मिले. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कि सोनीधापा के पास फुटपाथ के पास झोपड़ी बनाकर बृंदा नामक एक साधू रहता था.

बीते 1 साल उसकी मौत हो गई थी. रविवार को मृतक साधू के भांजे और एक साधू के पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में उसके बक्से को खोलकर जांच की गई जिसमें सिक्के और बड़े और छोटे नोटों के रूप में नकद धनराशि मिली है.

पुलिस ने जानकारी दी कि झोपड़ी में मिली धनराशि फिलहाल पुलिस के कब्जे में है. बक्शे में मिली राशि किसी समाज सेवी संस्थान या किसी परिवार के सदस्य को दी जाएगी. इसका अभी तक यह तय नहीं हो पाया है. अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी गई है और इसके बारे में फिर फैसला लिया जाएगा,