UP को मिली एक और Vande Bharat Train, बरेली-लखनऊ समेत 5 शहरों में चलेगी
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश राज्य को सरकार की तरफ से एक और वंदे भारत ट्रेन दी जा रही है।यह सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ से मेरठ के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त की तारीख को इस फंडे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना करेंगे। इस नई ट्रेन की सौगात मिलने से मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। लोगों द्वारा इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब सरकार द्वारा पूरा कर दिया गया है। यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी जो मुरादाबाद मंडल से गुजरेगी। नई वंदे भारत ट्रेन राज्यरानी के मार्ग पर ही चलेगी।
ट्रेन की समय सारणी की गई, जारी
वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले मेरठ से लखनऊ के बीच राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। वंदे भारत चलने के बाद इस लिस्ट में एक और ट्रेन शामिल होगी। ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक ट्रेन 7 घंटे 10 मिनट में तक चलाई जाएगी। सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर यह ट्रेन मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन का समय सुबह होने के कारण लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
इस रूट पर चलाई जाएगी, ट्रेन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यात्रियों को रेलवे की तरफ से पास दिए जाएंगे, ताकि वे अपने पहले सफर को फ्री में ले सकें। यह ट्रेन हापुड़-मुरादाबाद-बरेली से होकर लखनऊ पहुंचेगी। राज्यरानी ट्रेन अभी इस मार्ग पर चलती है। रेलवे ने अभी तक किराया नहीं बताया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सुपरफास्ट ट्रेन का किराया 1800 से 2000 के बीच हो सकता है।
