UP weather : यूपी वाले कुछ दिन भूल जाइये AC और कूलर, बदलेगा मौसम रिमझिम बरसेंगे बादल
UP Weather News : उत्तर प्रदेश में लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर 13 अप्रैल तक बरसात का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 13 अप्रैल तक बारिश जैसी स्थिति बन रही है. इन दिनों यूपी के कई जिले तेज गर्मी झेल रहें हैं. सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. हल्की बारिश के बाद गर्मी से आमजन को राहत मिलेगी.
तेज गर्मी के चलते बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग भी बीमार पड़ रहे हैं जिससे यूपी प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा और हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ-साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.
प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ते हुए तापमान पर लगाम लगेगी. जिससे आम जनता को गर्मी से निजात मिलेगा. बीते दिन प्रयागराज में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. के अलावा सुल्तानपुर में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा.
