The Chopal

Uttar Pradesh crime News: प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी की कर दी हत्या फिर फ़िल्मी तरिके से बनाई कहानी,

The Chopal , Uttar Pradesh Uttar Pradesh crime News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक पति ने प्रेमिका से शादी करने और अपने विरोधियों को फंसाने के लिए फ़िल्मी स्टाइल की साजिश रची, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. इस शातिर पति ने प्लान बनाकर पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की
   Follow Us On   follow Us on
Uttar Pradesh crime News: प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी की कर दी हत्या फिर फ़िल्मी तरिके से बनाई कहानी,

The Chopal , Uttar Pradesh 

Uttar Pradesh crime News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक पति ने प्रेमिका से शादी करने और अपने विरोधियों को फंसाने के लिए फ़िल्मी स्टाइल की साजिश रची, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. इस शातिर पति ने प्लान बनाकर पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की व फिर शातिराना प्लान बना अपने विरोधियों के नाम खुद ही केस दर्ज करा दिया.

Uttar Pradesh crime News: प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी की कर दी हत्या फिर फ़िल्मी तरिके से बनाई कहानी,
आरोपी युवक को ले जाती पुलिस

मामले में पुलिस को जब इसकी स्टोरी पर शक हुआ तो ये एकदम शातिराना ढंग से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ढूढ़ती रही. लेकिन यह इतना शातिर निकला इसने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया. वहीं जब इस शख्स को पुलिस ने रिमांड पर लिया तो पूछताछ में उसने झट से अपना गुनाह कबूल कर लिया. Uttar Pradesh crime News

मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बीते 8 जून का है. जब बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के अरूई गांव के रहने वाले दामोदर नाम के शख्स ने रात करीब 10 बजे पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या की सूचना दी थी. उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी संगीता के साथ कार से देर रात घर जा रहा था तभी असन्दरा थाना क्षेत्र में सिद्धौर के आगे उसके गांव के ही सोनू वर्मा समेत उसके कई साथियों ने गाड़ी रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वह अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से उतर कर भागा, तभी हमलावरों ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दामोदर की पत्नी संगीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

दामोदर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा भी पुलिस ने लिख लिया था, परंतु मामले की जाँच हुई तों खुद दामोदर की कहानी में ही कई विरोधाभास पुलिस के सामने आये. पुलिस की तब ज्यादा शक हुआ जब कई हमलावरों के नाम पति ने लिए लेकिन उन्होंने पत्नी की हत्या की और पति को जिंदा छोड़ दिया.

पुलिस ने इस एंगल से जांच की तो केस में नए खुलासे होने शुरू हुए. जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ करती रही. इसके बाद 9 जून को जब उसकी पत्नी संगीता का शव पोस्टमार्टम के बाद अरूई गांव पहुंचा तो दामोदर के परिजनों ने काफी विरोध किया, क्योंकि उस समय दामोदर को पुलिस ने थाने पर ही पूछताछ के लिए रोक रखा था. जबकि दामोदर के परिजन उसको गांव लाने की जिद पर अड़ गए. जब पुलिस दामोदर को लेकर उसके गांव पहुंची तो उसने हंगामा शुरू कर दिया. उसके चिल्लाते ही ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इतने में मौका देखकर दामोदर फरार हो गया.

दामोदर के फरार होते ही पुलिस का शक उस पर और गहरा हो गया. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन दामोदर पुलिस के हाथ नहीं आया. इसके बाद 21 जून को दामोदर ने बड़े ही फ़िल्मी तरीके से इसी बलवा वाले मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके अगले ही दिन यानी 22 जून को पुलिस ने उसकी प्रेमिका को भी जेल भेज दिया. लेकिन केस अब तक सुलझा नहीं था, इसलिए पुलिस ने दामोदर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया. जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया व अब रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने मामले में कई खुलासे किए. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है.

वहीं इस पूरे मामले में एएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि बीती 8 जून की रात कोठी थाना क्षेत्र के अरुई गांव निवासी दामोदर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी की गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है और उसे भी मारने का प्रयास किया पर वह मौके से भागने में सफल रहा. उसने खुद को पत्नी के साथ बाराबंकी से घर वापसी के समय यह वारदात होने की बात कही थी. उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में पूछताछ में आरोपी पति दामोदर की संलिप्तता सामने आई थी. 21 जून को दामोदर दूसरे मुकदमे में कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था. इससे पुलिस का दामोदर पर शक और गहरा गया था फिर…

जब पुलिस ने जब उसकी प्रेमिका से पूछताछ की तो साजिश में उसके शामिल होने की बात सामने आई. फिर पुलिस ने रिमांड पर लेकर जब आरोपी पति से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. दामोदर ने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी. क्योंकि वह अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर घर पर रखना चाह रहा था.

ये पढे :- Delhi Crime News : मकान मालकिन को हुआ किरायेदार से प्यार करवा दी पति की हत्या, इस तरह हुआ खुलासा