The Chopal

2.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड पकड़ लेने वाली यह कार , केवल इस भारतीय के पास है

Bugatti Chiron दुनियाभर की सबसे जबरदस्त सुपरकारों में से एक है और इसकी कीमत है 21 करोड़ रुपये. अमेरिका में रहने वाले मयूर श्री इकलौते एक ऐसे भारतीय हैं जिसके पास यह तूफान कि तरह चलने वाली कार है.

   Follow Us On   follow Us on
bugati chiron mahesh shri

Bugatti Chiron owner indian दुनियाभर में लोगों को जहां स्पोर्ट्स कारों का बड़ा शौक है, वही, भारतीय भी इस बारे में कहीं पीछे नहीं छूटते. भारतीय नागरिक हो या फिर प्रवासी, यहां बड़ी हस्तियों के पास एक से एक कारें मजूद हैं. रोल्स-रॉयास हो या कैडिलैक या फिर लैंबॉर्गिनी, भारत में आपको सभी कारें देखने को मिल जाएगी. लेकिन बात तब सुपरकार निर्माता बुगाटी की आती है और यह आकड़ा सिमटकर चंद लोगों तक सीमित हो जाता है. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर भी लंबे समय से अफवाहें चल रही थीं कि उनके पास बुगाटी वेरॉन है, लेकिन इसकी अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है. आज हम आपको अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय मयूर श्री के बारे में बताने वाले हैं जिनके पास बुगाटी शिरॉन सुपरकार है, और इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये है.

गजब का है कार कलेक्शन

मयूर श्री एक मात्र ऐसे भारतीय हैं जिनके पास बुगाटी शिरॉन है. 21 करोड़ कीमत की इस सुपरकार के साथ साथ मयूर श्री के पास और भी कई सारी लग्जरी कारों का जबरदस्त कलेक्शन है. भारत और विदेश में रहने वाले कई भारतीयों के पास यह कार है लेकिन वो सब 12 करोड़ रुपये वाली बुगाटी वेरॉन के मालिक ही हैं, लेकिन मयूर श्री के पास इस कार का शिरॉन मॉडल है. यह कार मयूर श्री के पिता ने उन्हें तोहफे के तोर पर दी है. बुगाटी शिरॉन के अलावा इनके कार कलेक्शन में लैंबॉर्गिनी, एस्टन मार्टिन, पॉर्श, मैक्लेरेन, रोल्स-रॉयस जैसी कई जबरदस्त कारें मौजूद हैं. मयूर श्री रियल एस्टेट का काम करते हैं.

Also Read :  Toyota Innova : लॉन्च से पहले टेस्टिंग दौरान नज़र आई नई जनरेशन टोयोटा इनोवा, देखें जानकारी

सबसे तेज रफ्तार कारों में एक है 

बुगाटी शिरॉन दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कारों में शामिल होती है और इसकी सिर्फ 100 यूनिट दुनियाभर में बनी हैं. इसकी कीमत भी दुनियाभर की सुपरकारों में सबसे अधिक बताई गई है जिसका प्रोडक्शन हुआ है. बुगाटी शिरॉन में तगड़ा 8.0-लीटर का क्वाड-टर्बो डब्ल्यू16 इंजन लगा है जो 1479 बीएचपी ताकत और 1600 एनएम पीक टॉर्क जेनरैट  है. बुगाटी शिरॉन की टॉप स्पीड 420 किमी/घंटा होती है, वहीं 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ और सिर्फ 2.3 सेकंड का ही समय लगता हैं. रफ्तार और कीमत के हिसाब से इस कार को जोरदार सेफ्टी फीचर्स भी मोजूद हैं.