The Chopal

Cooler: कम कीमत पर मिल रहा ये कूलर, घर बना देगा बर्फीले इलाके जितना ठंडा

   Follow Us On   follow Us on
Elista Desert Snow Monk

Thechopal: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Elista की तरफ से दो नए एयर कूलर लॉन्च किए गए हैं। यह दोनों Desert एयर कूलर हैं। इसमें एक एयर कूलर का नाम Elista Desert Snow Monk है। जबकि दूसरे कूलर का नाम Elista Aurora Cool है। यह एयर कूलर 90 लीटर क्षमता के साथ आते हैं। इन कूलर की खरीद पर एक साल की वॉरंटी दी जाती है। साथ ही कूलर 1350 राउंड पर मिनट फंक्शन के साथ आता है। इसमें 100 वॉट हेवी ड्यूटी मोटर दी गई है। इसका टॉप फ्रेम को टफेंड ग्लास से बनाया गया है।

Elista Desert Snow Monk कूलर व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। जबकि Desert Aurora Cool कूलर व्हाइट और ब्लूर ऑप्शन में मौजूद है। Elista के नए रेंज के डेजर्ट कूलर की शुरुआती कीमत 7,899 रुपये है। इन कूलर को Elista की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ रिटेल स्टोरे और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

कूलर में क्या है खास

कंपनी का दावा है कि इन एयर कूलर में 35 फीट लंबी दूरी तक एयर फ्लो मिलता है। इसके साथ ही एयर कूलर में मच्छरों और डस्ट से बचने के लिए फिल्टर दिए गए हैं। इस फिल्टर के इंस्टॉल करके स्वच्छ और साफ-सुथरी हवा का यूज किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि कूलर को भारतीयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कूलर के चलने पर केवल 230 वॉट बिजली की खपत होती है। इसके साथ ही एक एक्स्ट्रा हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दी गई है, जिससे शानदार कूलिंग मिलती है।Elista कंपनी का कहना है कि उसके लिए भारत एक अहम मार्केट है। ऐसे में कंपनी भारत में इस साल एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी।

Also Read: जूनागढ़ मंडी भाव 18 मई 2023: मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, गेहूं, बाजरा, तिल, अरण्डी के भाव