The Chopal

धूम मचाने आ रहा Realme GT 7 Pro, लीक हुए फीचर्स, स्मार्टफोन का डिजाइन भी शानदार

Realme GT 7 Pro : रियलमी जीटी 7 प्रो काफी समय से चर्चा में है। माना जा रहा है कि Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा। तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। कई नए अपडेट्स के साथ फोन बाजार में आ जाएगा। स्टार ट्रैल टाइटैनियम, ऑप्टिकल व्हाइट और मार्स एक्सप्लोरेशन एडीशन फोन के कलर विकल्प हैं।
   Follow Us On   follow Us on
धूम मचाने आ रहा Realme GT 7 Pro, लीक हुए फीचर्स, स्मार्टफोन का डिजाइन भी शानदार

Realme New Smartphone : Realme कंपनी बहुत जल्द अपने जीटी 7 प्रो मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। जोकि इसको 4 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अगले महीने यह भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई तारीख घोषित नहीं की है। डिवाइस की पेशकश में कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हाल ही में इसे देखा गया है।

Realme GT 7 Pro काफी समय से चर्चा में है। माना जा रहा है कि Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा। तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। कई नए अपडेट्स के साथ फोन बाजार में आ जाएगा। स्टार ट्रैल टाइटैनियम, ऑप्टिकल व्हाइट और मार्स एक्सप्लोरेशन एडीशन फोन के कलर विकल्प हैं।

इस स्मार्टफोन में मिलेंगे, ये बेहतरीन फीचर्स (Realme New Smartphone)

स्मार्टफोन की थिकनेस 8.55 मिमी और वजन 222.8 ग्राम हो सकता है। यह Qualcomm स्मॉल साइज़ अल्ट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम के साथ आएगा। यह बहुत आकर्षक दिखता है। 6.78 इंच 8T LTPO सैमसंग OLED डिस्प्ले, 2000 निट्स HBM, 120 रिफ्रेश रेट और 2780×1264 रिजोल्यूशन के साथ हैंडसेट लॉन्च हो सकता है।

स्मार्टफोन से जुड़ी, कुछ खास बातें (Realme GT 7 Pro Specification)

- Qualcomm Snapdragon 8 Elite फोन का हिस्सा होगा। यह Android 15 पर आधारित होगा।

- LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज की क्षमता होगी।

- यह फोन 6500mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा।

- IP68 या IP69 रेटिंग मिल सकती है。

- 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x OIS रियर कैमरा हो सकता है।

- फ्लंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा होगा।