देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश और ओले गिरने का अनुमान, जानिए मौसम रिपोर्ट
देश के कई राज्यों में आने वाले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना है. बता दें की भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. अगले 2 दिन रविवार और सोमवार को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा.
आईएमडी के मुताबिक रविवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं मंगलवार के बाद इन क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है,
और जानकारी बता दें इसके साथ ही आईएमडी ने शनिवार और रविवार को गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तप्रदेश के कई इलाकों में हल्की बरसात होने का अलर्ट जारी किया है और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में असम और मेघालय में बारिश हुई है. जबकि आने वाले दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं और वर्षा का अनुमान है,
