हरियाणा में सप्ताहिक लॉकडाउन की खबरों की यह है सच्चाई, देखें सीएमओ ने दी जानकारी,
हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है. हरियाणा सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. सरकार एक के बाद एक बड़े बड़े फैसले ले रही है. देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोक डाउन भी लगाया गया है.
वहीं बता दें की सोशल मीडिया पर कुछ फेक पोस्ट डाले जा रहे हैं जिनके अनुसार हरियाणा में शनिवार और रविवार को 2 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात बताई जा रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही लॉकडाउन की खबर बिल्कुल गलत है. शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की झूठी खबर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और जनसाधारण को भ्रम में डाला जा रहा है.
A fake message about the imposition of lockdown during the weekend in Haryana has been circulated in some social media posts. That needs to be ignored fully. The state will take criminal and punitive action against the perpetrators.
— CMO Haryana (@cmohry) April 16, 2021
लेकिन हम आपको बता दें कि हरियाणा में शनिवार और रविवार को कोई लोक डाउन नहीं है. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर पूर्ण रूप से गलत है. इसलिए ऐसी पोस्ट पर ध्यान ना दें, किसी भी ऐसी पोस्ट को इग्नोर करें. हरियाणा में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा.
