The Chopal

Wife Swapping: देश के इन इलाकों में बीवी बदलने का बड़ा खेल, ऐसे प्लान करते है लोग ये गेम

   Follow Us On   follow Us on
बीवी बदलने का बड़ा खेल, ऐसे प्लान करते है लोग ये गेम

THE CHOPAL (नई दिल्ली) - बता दे की भोपाल(MP) की रहने वाली नीलोफर (बदला हुआ नाम) दो दिन पहले अपने मायके भोपाल लौटी। बता दे की वो अपनी पति के पास बीकानेर में रह रही थी। नीलोफर का पति बिकानेर में एक फाइव स्टार होटल में मैनेजर के पद पर है। नीलोफर जब मायके लौटी तो उसके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे, उसके चेहरे पर एक खतरनाक खौफ भी था, उसकी आवाज में दर्द और घबराहट भी थी। नीलोफर ने अपनी 'मां को '- रो-रोकर वाइफ स्वैपिंग पार्टी में शामिल होने की सारी हकीकत बताई जिसे सुनकर पूरा परिवार सन्न ही रह गया।

ALSO RAED - Rajasthan News: प्रदेश के बूंदी जिले की चांदी, कपास ने किया तबाह पर अब गेहूं ने इस तरह बदली किस्मत

वाइफ स्वैपिंग खेल - 

आप की जानकारी के लिए बता दे की वाइफ स्वैपिंग होती क्या है। पिछले कुछ वर्षों से वाइफ स्वैपिंग शब्द अक्सर आपको खबरों में सुनने को मिल जाता है। वाइफ स्वैपिंग का मतलब बीवियों की आपस में अदला-बदली। लाइफ को मसालेदार बनाने के लिए इन दिनों वाइफ स्वैपिंग का चलन काफी तेजी से बढ़ भी रहा है। लोग एक एक रात के लिए दूसरे की पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशन भी बनाते हैं और अपनी पत्नी को उस महिला के पति के पास भेजते हैं।

वाइफ स्वैपिंग यूरोपिन देशों -

वाइफ स्वैपिंग यूरोपिन देशों में काफी मशहूर है, लेकिन हमारे देश में भी अब हाई क्लास सोसाइटी में बीवियों की अदला-बदली का ये खेल धड़ल्ले से खेला जा रहा है। वाइफ स्वैपिंग को लेकर कई ग्रुप भी बनाए जाते हैं जिनमें इस तरह के कपल्स एक दूसरे से जुड़ते हैं और फिर आपसी रजामंदी से दूसरे के पार्टनर के साथ सबंध बनाते हैं। कई बार इस प्रकार के खेल के लिए बकायदा काफी बड़े ग्रुप भी तैयार किए जाते हैं। ड्रॉ निकाला जाता है जिससे ये तय होता है कि कौन किसकी पत्नी के साथ जाएगा। नए-नए तरीकों से वाइफ स्वैपिंग का ये गेम भारत में भी जगह ले रहा है। इस तरह के गेम में पति-पत्नी दोनों की मर्जी शामिल होती है इसलिए ज्यादातर मामलों में ये खबरों का हिस्सा नहीं बन पाते, लेकिन कई बार पति जबरन पत्नी को दूरे शख्स के साथ सबंध बनाने लिए मजबूर करता है।

ALSO RAED - Reet Exam: एक से ज्यादा परीक्षा देने वालों को रात में ही पहुंचना होगा जयपुर, अभी से सीट फुल और लंबी वेटिंग पर ट्रेनें

बिल्कुल ऐसा ही हुआ बिकानेर में जहां नीलोफर का पति एक होटल में काम करता है। नीलोफर के अनुसार , यहां वाइफ एक्सचेंज पार्टी होती थी और उसका पति मोहम्मद अम्मार उसे उस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए उसके साथ लगातार दवाब भी बना रहा था। उसने जब इनकार किया तो उसके पति का कहना था कि तुम गंवार हो। नीलोफर के अनुसार वो चाहता था कि नीलोफर उसके दोस्त के साथ सबंध बनाए । जब नीलोफर के इनकार करने पर पति ने उसके साथ मारपीट भी की। नीलोफर ने बताया कि पति ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं हैवान ने नीलोफर के साथ अप्राकृतिक सबंध भी बनाया। नीलोफर बड़ी मुश्किल से बीकनेर से बचकर अपने मायके भोपाल आई और सारी बातें अपने परिवारवालों को बताईं। लड़की के परिवार मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। भोपाल का ये मामला कोई नया नहीं है, वाइफ एक्सचेंज या वाइफ स्वैपिंग के केस अब लगातर सामने आ रहे हैं।

मुज्जफरनगर

उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उस महिला की शादी 2021 में गुरुग्राम के एक शख्स के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम में ही वाइफ स्वैपिंग पार्टीज होती है, जहां उसका पति उसे शामिल होने के लिए जबरदस्ती करता है। अगर वो मना करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। इतना ही नहीं, महिला ने बताया कि उसके पति ने धमकी दी हुई है कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा।

कारुकाचल, केरल

यहां भी वाइफ स्वैपिंग का ऐसा ही मामला सामने आया। एक बड़ा ग्रुप इस तरह की पार्टी आयोजित कर रहा था जिसमें वाइफ स्वैपिंग होनी थी। एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पार्टी का भंडाफोड़ हो गया। दरअसल इस महिला का पति भी इसे पार्टी का हिस्सा बनने के लिए मजबूर कर रहा था और महिला पार्टी में नहीं जाना चाहती थी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिफ्तार किया था। उनमें ज्यादातर लोग केरल के थे जबकि कुछ लोग गोवा के रहने वाले थे। पुलिस को संदेह था कि इस तरह वाइफ स्वैपिंग के कई और ग्रुप भी यहां एक्टिव हैं।

ALSO RAED - खुशखबरी! किसानों को फसल जुताई और कटाई की मशीनों पर 50 % सब्सिडी, अभी यहां करें आवेदन