The Chopal

Weather Update: कई राज्यों में पारा माइनेस 10 तक लुढ़का, देश के इन हिस्सों में 7 जनवरी तक शीतलहर अलर्ट

   Follow Us On   follow Us on
Sheetlahar,  cold,  fog,  weather updates,  today's weather,  weather news,  weather of Bihar,  weather of UP, National News In Hindi, India News In Hindi,शीतलहर, ठंड, कुहासा, मौसम अपडेट्स, आज का मौसम, मौसम समाचार, बिहार का मौसम, यूपी का मौसम,Hindi News, News in Hindi,

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सर्द रात और दिन का दौर भी शुरू हो चुका है। मंगलवार को भी कश्मीर में पारा -9.2 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर गया। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी सर्दी का कहर बीते कई दिनों से जारी है। मौसम विभाग ने दोनों घना कोहरा छाने की संभावनाएं भी जताई हैं। IMD की तरफ से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है।

सोमवार को गुलमर्ग में मौसम की सबसे सर्द रात -10 डिग्री सेल्सियस तक रही। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम स्थित टूरिस्ट रिजॉर्ट -7.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इससे एक रात पहले पारा -9.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।

इसके अलावा लेह जिले में -14 डिग्री सेल्सियस और करगिल में -17.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया है कि 7 जनवरी को बादल छाय रह सकते हैं और सप्ताह के अंत में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि 8 से 10 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों में बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि अगले पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह/शाम कोहरा भी छा सकता है। साथ ही उत्तराखंड में भी घने कोहरे के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में भी 2-3 दिन तक कोहरा छाने की संभावनाएं बन रही हैं।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के दौरान कोल्ड डे की स्थिति भी तैयार हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार भी नहीं हैं। जबकि, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है। हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 7 जनवरी तक शीतलहर भी चल सकती है।