राजस्थान में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 संभागों में मेघगर्जन के साथ होगी बारिश
Rajasthan Weather Update News : बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में उत्तरी हवा के असर से शीतलहर (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रहेगी। इन संभाग के जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आज प्रदेश के 6 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Mausam Update News : राजस्थान में अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में उत्तरी हवा के असर से शीतलहर (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रहेगी। इन संभाग के जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आज प्रदेश के 6 जिलों में अलर्ट जारी किया है।राजधानी जयपुर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास रही। मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 10 जनवरी से राजस्थान में एक मजबूत पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।
10 से 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक रहेगा। इस बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होगा। दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।
श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार देर रात शुरू हुए घने कोहरे का असर रविवार को पूरे दिन और सोमवार को भी बना हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही, जिससे वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 24 घंटों में शीतलहर का प्रभाव और बढ़ सकता है। तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ बूंदाबांदी की संभावना भी है, जिससे लोगों को और अधिक कठिनाई हो सकती है।
वहीं, करौली जिले में घना कोहरा छाने से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। लोग अलाव जलाकर तापते हुए नजर आ रहे हैं. बाजार भी जल्दी बंद होने लगे है। मौसम विभाग में तीन-चार दिनों तक सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही संभाग में मावट होने का भी अलर्ट जारी कर रखा है।