The Chopal

UP में 40 जिलों कोहरा छाने के आसार, बदलते मौसम से बरसात का अलर्ट जारी

UP News : पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 1 फरवरी और 2 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

   Follow Us On   follow Us on
UP में 40 जिलों कोहरा छाने के आसार, बदलते मौसम से बरसात का अलर्ट जारी 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब और ज्यादा बदलने वाला है। आने वाले महीने में हल्की बारिश होने का अनुमान बताए जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकती हैं। 2 दिन बाद उत्तर प्रदेश का मौसम फिर से खराब हो जाएगा। 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और छिछला से मध्यम कोहरा हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में यूपी का अधिकतम तापमान नहीं बदलेगा।

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन राज्य में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्यम से घना कोहरा भी हो सकता है।  33 जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 4 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस होगा, और अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस होगा।30 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन तराई में कहीं-कहीं घना कोहरा हो सकता है।

इन शहरों में बुधवार को कोहरे का अलर्ट

गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर सहित बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से भारी कोहरा होगा।

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा होने का अलर्ट।

उत्तरी राज्य: पूरे हफ्ते के मौसम विवरण

31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दिन राज्य के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी यूपी में कई स्थानों में बारिश होने की उम्मीद है।

1 फरवरी और 2 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।