The Chopal

Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में आएगा परिवर्तन, इन इलाकों में बारिश के आसार

Haryana Mausam Update : मौसम विभाग ने हरियाणा में आज यानी गुरुवार को घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ जिलों में सुबह 8 बजे के बाद ही हल्की धूप निकलनी शुरू हो गई है।

   Follow Us On   follow Us on
Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में आएगा परिवर्तन, इन इलाकों में बारिश के आसार

Haryana Weather Today : हरियाणा के कई जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट और चार जिलों के लिए घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को चंड़ीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद भिवानी और चरखीदादरी में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते इन सभी जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है और कम विजिबलिटी की वजह से वाहन सड़कों और हाइवे पर दौड़ने की बजाय रेंग कर चल रहे हैं। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस 04 रहने की संभावना है।

11-15 जनवरी को बारिश के आसार

वहीं मौसम विभाग के अनुसार कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11 से 15 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी।