The Chopal

हरियाणा में बढ़ती जा रही गर्मी, लू का अलर्ट जारी, इस दिन से बारिश की संभावना

Haryana Weather: हरियाणा में सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में गर्मी की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे है और घरों से निकलना और मुश्किल हो रहा है। लेकिन गर्मी के बावजूद प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।
   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में बढ़ती जा रही गर्मी, लू का अलर्ट जारी, इस दिन से बारिश की संभावना 

Rain In Haryana: हरियाणा में जैसे-जैसे अप्रैल का महीना आगे बढ़ रहा है, सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा है और धूप इतनी तीखी हो गई है कि लोगों का दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। पसीना, उमस और लू जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आगामी कुछ दिनों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं की टकराहट बताया जा रहा है।

बारिश की संभावना 

हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ी है। लोगों को बाहर निकालना मुश्किल है। इस बीच, राज्य में बारिश की  बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते प्रदेश की जनता को गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली हैं। राज्य में आज से 10 अप्रैल तक के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और प्रदेश के कई शहरों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल शाम को मौसम बदल जाएगा। जिसमें चलते तापमान में गिरावट होगी।

पिछले 24 घंटे में राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट हुई है। सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़ा। फरीदाबाद का तापमान सबसे कम गिरा था। 10 अप्रैल के बाद प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।  इससे तापमान भी प्रभावित होगा। अब लू चलने से क्षेत्र का तापमान बढ़ेगा।
 

News Hub