The Chopal

राजस्थान में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 5 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट

Heat wave Alert In West Rajasthan : राजस्थानवासियों के लिए कुछ हद तक राहत की खबर है। राज्य में लगातार जारी हीटवेव से परेशान लोगों को अगले 24 घंटे में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। 20 अप्रेल से राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, IMD ने बताया कि विक्षोभ से मौसम में बड़ा बदलाव होगा, हीटवेव से राहत मिलेगी

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 5 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट

The Chopal : राजस्थान में हीटवेव के दौर से अगले 24 घंटे में राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटे में राज्य का मौसम फिर से बदल जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप दो संभागों में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका है, मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं। दूसरी ओर, आज जोधपुर, कोटा और बीकानेर जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी हैं।  

पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी कम होने की आशा

अगले 24 घंटे में हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के भी उत्तर पूर्वी भागों में मौसम में बदलाव और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की आशंका व्यक्त की है। बीती शाम राज्य के श्रीगंगानगर में भी हल्की बारिश हुई। राज्य में कल से हीटवेव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिन में पारा 40 डिग्री से अधिक है

बीते 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जिलों में 40 डिग्री से अधिक का तापमान हुआ। लेकिन पिछली रात विंड पैटर्न में कुछ बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज से दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, सिवाय जोधपुर, बीकानेर और कोटा क्षेत्र के।

5 जिलों में गर्मी सूचना

आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, कोटा, बारां और झालावाड़ में हीटवेव चलने की आशंका है मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं। विभाग ने इन जिलों में भी एक यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से गर्मी से सतर्क रहने की अपील की है।

न्यूनतम शहरी तापमान

बीती रात, राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में तापमान गिरा। जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री रहा, लेकिन सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा. अजमेर में 26.3 डिग्री, बाड़मेर में 25.0 डिग्री, बीकानेर में 26.0 डिग्री, चूरू में 25.5 डिग्री, जैसलमेर में 24.0 डिग्री, जोधपुर में 26.0 डिग्री, कोटा में 26.6 डिग्री और श्रीगंगानगर में 27.3 डिग्री रहा।