IMD Rain Alert: देश के इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ चलेगा मूसलाधार बारिश दौर, भीषण गर्मी से राहत
UP Weather Update : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। अब लगातार बढ़ते तापमान और गर्मियों से राहत मिलने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने हाल ही में यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम देश के कई राज्यों में बदलने वाला है। गर्मी पिछले कई दिनों से अधिकांश राज्यों में भारी हो गई है। तापमान दोनों दिनों में तेजी से बढ़ा है। साथ ही, मौसम विभाग ने आगामी मौसम पर नवीनतम अपडेट प्रकाशित किया है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam Update) में आज सुबह कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे मौसम कूल हो गया है। भयानक गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
मौसम विभाग ने हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश लगातार हो सकती है। 2 मई को IMD ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar Mausam), झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद की है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कई स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
7 मई तक मौसम कैसा रहेगा?
शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। तेज आंधी ने दिल्ली के आसपास के पेड़ उखाड़ डाले। बरसात ने गर्मी को कम किया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने कहा कि उत्तर भारत में मौसम का ऐसा मिजाज 7 मई तक जारी रह सकते हैं।
इन राज्यों में तेज हवाओं से बारिश होगी
मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 2 मई को ओडिशा में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है (राजस्थान मौसम अपडेट)। 50 से 60 km/h की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। IMD का अनुमान है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब (Punjab Mausam), हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कतटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Haryana weather), चंडीगढ़, दिल्ली और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मौसम विभाग ने बताया कि असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
इन राज्यों में गर्मी होगी -
एक और जहां कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनडु और पुदुच्चेरी में गर्मी झेलनी पड़ेगी। गुजरात में भी 45 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं बारिश (Rain Alert) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में गुजरात में मौसम गर्म रहने का अनुमान है। हालांकि, आने वाले दिनों में सभी राज्यों में धीरे धीरे तापमान में बढ़ौतरी होगी।