IMD Rain Alert: 12 जून से राजस्थान, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, बिहार में भी बारिश का अलर्ट
IMD Rain Alert - उत्तर भारत के राज्यों में अब मौसम तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से वीरवार शाम के बाद 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हुई है जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है और लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। देश की ज्यादातर राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। आए दिन तापमान बढ़ता जा रहा है कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में सभी मानसून (Monsoon Update) का इंतजार कर रहे हैं। मानसून आने से पहले मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दरअसल नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात हुई है। शुक्रवार को जींद में भी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।
11 जून तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 10 जून तक मौसम साफ रहेगा और 11 जून को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और अलग-अलग स्थान पर बरसात होने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, रवीवार को हुई बरसात से तापमान में कमी आई है। मौसम सुहावना बना हुआ है और अचानक तापमान 3 से 4 डिग्री तक काम हो गया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में वीरवार को आए रेत के तूफान की वजह से काफी नुकसान हुआ है। बिजली के खंबे भी टूट गए और पेड़ भी उखड़ गए जिसकी वजह से बिजली की सप्लाई बाधित हुई है।
पश्चिमी राजस्थान में भयंकर गर्मी का अलट -
वहीं पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ इलाकों में जहां बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भयंकर गर्मी पड़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम -
बिहार में भी मौसम (Bihar Mausam) परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून को बिहार के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी के जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में तेज आंधी तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा का मौसम -
हरियाणा में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा. 12 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे कई जिलों में बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहां है 11 जून तक गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है
बीते दिन इतनी हुई बारिश -
मौसम विभाग (weather update) की रिपोर्ट के अनुसार, वीरवार को अंबाला में 0.8mm और हिसार में 1.7mm, करनाल में 7.6mm, नारनौल में 6.5mm, भिवानी में 4mm, चरखी दादरी में 0.5mm, गुरुग्राम में 10mm, जींद में 1.7mm, महेंद्रगढ़ में 7, पलवल 34mm, रोहतक में 1.5mm, सोनीपत में 15.5mm, यमुनानगर में 7.5mm, मेवात में 3.5mm, फतेहाबाद और झज्जर में भी बरसात दर्ज की गई है।

