The Chopal

हरियाणा में इस दिन होगा मानसून का आगाज, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Haryana Monsoon: हरियाणा में मानसून की स्थिति को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हाल ही में अपडेट जारी किया है। देश में मानसून की शुरुआत 24 मई को केरल से हुई थी, जो सामान्य से आठ दिन पहले है। हालांकि, इसके बाद मानसून की प्रगति कुछ समय के लिए रुक गई है, और इसके 11 जून के आसपास फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में इस दिन होगा मानसून का आगाज, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी 

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलते मौसम ने गर्मी से राहत दी है। आज से बारिश और आंधी के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून सही समय पर शुरू होगा। जून के अंत में प्रदेश में मानसून आ जाएगा। पूर्वोत्तर राज्यों पर मानसून का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी कोई उम्मीद नहीं है कि यह पहले आएगा।

भीषण गर्मी से बड़ी राहत

हरियाणा में बदलते मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाओं, बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर गुड़गांव, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और झज्जर जैसे इलाकों में इसका असर साफ देखा गया।

दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य

इस साल मानसून सामान्य से बेहतर होने की संभावना है, मौसम विभाग का यह कहना है। मई में, मानसून से पहले ही सूबे में बहुत बारिश हुई। मई में बारिश ने 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा। 2024 में, पिछले वर्ष की तुलना में, दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 5% कम हुआ था। हरियाणा में जून से सितंबर तक मानसून चलता है। मानसून में आमतौर पर 430.7 एमएम बारिश होती है, लेकिन पिछले साल यह 409.4 एमएम था।