The Chopal

हरियाणा में सुबह-सुबह बरसे बादल, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने हाल ही में करवट ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 5 जून 2025 को सुबह-सुबह हरियाणा के चार जिलों में बारिश हुई, जबकि हिसार में ओलावृष्टि दर्ज की गई।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में सुबह-सुबह बरसे बादल, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम की स्थिति बदल चुकी है. हरियाणा में बदलते मौसम की मिजाज से आम जनता को गर्मी से राहत मिली है. कई जिलों में रात भर बारिश हुई और सुबह भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई है. हरियाणा में मौसम अच्छा बना हुआ है। बदलते मौसम ने गर्मी से राहत दी है। आज सुबह से देश के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, बाकी जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। आज मौसम विभाग ने कहा कि कई जिलों में हल्की बारिश होगी। 

हल्की बारिश

आज मौसम विभाग ने कहा कि कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को भी हरियाणा के कैथल और सिरसा में मौसम बदला, जिससे कैथल में भारी बारिश हुई और सिरसा में भारी बारिश हुई। हिसार में भी भारी बारिश हुई और ओले गिरे। 6 जून से मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा क्योंकि हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी होने की संभावना है। उस समय दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है, खासकर उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने से। इस समय हल्के बादल रह सकते हैं और कहीं-कहीं धूलभरी हवा चल सकती है।

इन जिलों बदलेगा मौसम 

साथ ही मौसम विभाग ने अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला में मेघगर्जन/आकाशीय बिजली/अचानक तेज हवाओं/आंधी की संभावना जताई है। महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, मातनहेल, रोहतक, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, रादौर, महम, नरवाना, सिरसा, टोहाना, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद,अंबाला, कालका, बराडा, जगाधर, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला, में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवाएं  (30-40 KMPH) चलने की संभावना जताई है।

News Hub