राजस्थान में शुरू होगा बारिश का दौर, 27 जिलों में अलर्ट, बढ़ जाएगी ठंड
Shekhawati Weather News : मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज राज्य के 18 जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस दिन 9 जिलों में बारिश हो सकती है। 27 दिसंबर को जयपुर सहित 27 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है।
Shekhawati Weather News : शेखावाटी में हुई सीजन की पहली बारिश (मावठ) के कारण कई स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन में शीतलहर चली, इससे ठिठुरन बढ़ गई। चूरू, पिलानी (झुंझुनूं) में दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा है।
मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज राज्य के 18 जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस दिन 9 जिलों में बारिश हो सकती है। 27 दिसंबर को जयपुर सहित 27 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है।
अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस
पिछले 24 घंटे में चूरू, झुंझुनूं समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कई जगह हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस बदलाव के कारण शेखावाटी में दिन ठंडे हो गए। सबसे ज्यादा सर्द दिन कल माउंट आबू और हनुमानगढ़ में रहा। यहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 15 और 15।3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बीकानेर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री
चूरू में कल तापमान 16.6 और पिलानी (झुंझुनूं) में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री, सिरोही में 18 और जयपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिलानी, चूरू में कल अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। रात का पारा चढ़ा, कड़ाके की सर्दी से राहतबादल छाने और उत्तरी हवाओं का असर कम पड़ने के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान चढ़कर कई शहरों में डबल डिजिट में आ गया। सीकर, में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज हुआ। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, जोधपुर और सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
27 जिलों में बारिश होने का अलर्ट
बारिश होने से पहले रात से बदला था मौसमवेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रात से ही दिखने लगा था। शेखावाटी में रात से ही रुक-रुक कर बारिश हुई थी। यह सिलसिला सुबह तक जारी रहा था। वहीं जयपुर के कुछ इलाकों में दोपहर में बारिश हुई थी। सीकर के फतेहपुर और चूरू में भी सुबह हल्की बरसात हुई थी। कई स्थानों सुबह से ही बादल छाए हुए थे।

