Rajasthan Mausam Update: राजस्थान में शुरू होगा हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर, पारा पहुंचा 1 डिग्री से नीचे
Rajasthan Mausam Update : राजस्थान में एक बार फिर ठंड बढ़ती दिख रही है। बीते दिन कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव 29-30 जनवरी से शुरू होगा।

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ठंड का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। बीते दिन राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 27।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, उदयपुर, जोधपुर, सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में राज्य में सर्दी बढ़ती दिखेगी।
राज्य के जिलों नागौर में 5।4 डिग्री, सीकर व चूरू में 7.0 डिग्री, संगरिया में 7.3 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, करौली में 6.6 डिग्री, लूणकरणार में 6.7 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री व बीकानेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
IMD के मुताबिक सोमवार के लिए कोई नया अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में ठंड का एहसास रहने वाला है। वहीं घने कोहरे से भी फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। अगले दो-तीन दिनों तक राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी रहने की संभावना है।
हालांकि, 29-30 जनवरी से पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मौसम में राहत मिलने के आसार हैं। इसके परिणामस्वरूप रात और दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जाएगी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकेगी। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दिन में खिली धूप के कारण इसका खासा असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं का जोर बना रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव फिर से बढ़ सकता है।