बिहार के मौसम में आएगा बदलाव, 21 से 23 मार्च तक इन क्षेत्रों में गरज से साथ आएगी बारिश
UP News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा हैं। पश्चिमी विक्षोभ पिछले कुछ दिनों से सक्रिय था, इसलिए प्रदेश में लगातार बारिश हो रही थी। जो अब समाप्त हो गया है। प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने हाल ही में 23 मार्च तक का मौसम अपडेट जारी किया है।

Bihar Weather: पिछले कुछ दिनों से देश में मौसम बदल गया है। होली के दिन उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश हुई। इसके बाद सुबह शाम हल्की ठंड लगी। लेकिन उत्तर प्रदेश में तापमान अब फिर से बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन अब यह रुक चुका है। मौसम विभाग (IMD Mausam Update) ने हाल ही में बताया कि बिहार में मौसम बदलने वाला है। देश भर में पछुआ की तेजी से लू की चेतावनी है, लेकिन बिहार के मौसम के लिए अच्छे संकेत हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक विशिष्ट प्रणाली अब बिहार में अधिकतम तापमान को नियंत्रित कर सकेगी। बिहार आज मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बाद में हल्के बादल छाने से 23 मार्च तक तापमान कम हो सकता है। IMD ने बताया कि 20 से 23 मार्च के बीच बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
23 मार्च तक मौसम कैसा रहेगा?
बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam) के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है, मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं। Bihar Weather Update के अनुसार, 20 से 23 मार्च के बीच उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ स्थानों पर गरज और तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, IMD ने मार्च के आखिरी सप्ताह में लू चलने की भविष्यवाणी की है, लेकिन रविवार को गोपलगंज और आसपास के क्षेत्रों में ओला गिरने के कारण सोमवार से तापमान में कमी महसूस की जा रही है।
पटना में मौसम कैसा रहेगा?
गत सोमवार को राजधानी पटना (Patna Weather Today) सहित कई शहरों में हल्ले बादल छाए रहे हैं। साथ ही डोभी, औरंगाबाद, इमामगंज, गया, पूर्णिया, भागलपुर, डेहरी, गोपालगंज (गोपालगंज मौसम) और मोतिहारी में भी हल्ली बारिश हुई। सोमवार को राज्य के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। हाल ही में बक्सर में 37.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म शहर है।