UP में बदली मौसमी गतिविधियां, चलेगी झोंकेदार हवाएं, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
UP News : मौसम उत्तर प्रदेश में अब और बदलने वाला है। अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में भारी गर्मी से लोगों की हालत खराब नहीं होगी। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है। IMD ने 31 मई तक राज्य में बारिश होने का अनुमान लगाया है।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मौसम में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जहां अभी तक लू और प्रचंड गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं अब मौसम विभाग ने बारिश और चक्रवाती प्रभाव को लेकर चेतावनी जारी की है। प्री मानसून सक्रियता से कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दिखाई देती हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम बदलने का संकेत दिया है। IMDI ने उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश-एमपी, पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में आंधी के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। तीस से चालिस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी इस दौरान चलने की उम्मीद है। कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस समय आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान होने की संभावना अधिक है।
आज यूपी में मौसम कैसा रहेगा?
बता दे की 2 जून तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 48 घंटे में अधिकतम तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार अधिक बारिश हो सकती है। आज भी बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल गरज सकते हैं और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने 18 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून आने का संकेत दिया है।
जानिए स्थानीय तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान भी नहीं बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस बार राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। 29 मई से 31 मई तक राज्य के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 1 जून तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
झोंकेदार हवा चलेगी और बारिश होगी
बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, महोबा, चंदौली, बांदा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, ललितपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी।