The Chopal

Weather Update: आने वाले इतने दिन में ठंड से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में छाया रहेगा कोहरा

Weather Report Today : अगले आने वाले तीन-चार दिन पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। रात के समय जहां कड़ाके की ठंड बनी हुई है। IMD ने सोमवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है।
   Follow Us On   follow Us on
Weather Update: आने वाले इतने दिन में ठंड से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में छाया रहेगा कोहरा

The Chopal (Weather Report Today) : उत्तर भारत में पिछले काफी दिनों से हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जूझ रहे  को कुछ दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए इसके संकेत दिए हैं। इसके अनुसार आने वाले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में आरेंज अलर्ट हुआ जारी

अरब सागर से आ रही नमी और लगातार चल रहीं सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है। रात में जहां कड़ाके की सर्दी बनी हुई है, वहीं कोहरा बादल बने रहने के कारण दिन में भी पाला जोरों से पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन भी सुबह में हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा होगा। उस दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राज्यों के अनुसार आज का तापमान

IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यह दो से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब है। रविवार को हरियाणा में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ में रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 कम है। राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिल्ली, अंबाला, जम्मू, चंडीगढ़ आदि स्थानों के लिए चलने वाली लंबी दूरी की 15 से अधिक ट्रेन देरी से चल रही हैं।

घने कोहरे कारण, 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

कोहरे के चलते दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर शनिवार रात ढाई बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक साढ़े छह घंटे दृश्यता शून्य रही। इससे आइजीआइ एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। उधर, 90 से अधिक ट्रेनें भी करीब डेढ़ से 14 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं। घने कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों पर जबरदस्त असर पड़ा। घरेलू उड़ानें ज्यादा प्रभावित हुईं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आगमन की 31 और प्रस्थान की 32 उड़ानों में विलंब हुआ।

वहीं, घरेलू उड़ानों में प्रस्थान की 131 और आगमन की 108 उड़ानों में देरी हुई। इतना ही नहीं 15 उड़ानें रद भी करनी पड़ीं। इसके अलावा लंदन और पेरिस से दिल्ली आ रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया।

ये पढ़ें : सोने चांदी के बाजार में हलचल जारी, रामोत्सव पर खरीददारी का बढ़िया अवसर