
इस्लाम को मानने वाले लोग दुनियाभर में फैले हैं। दुनिया में बहुत से ऐसे देशों में आपको इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग आपको मिल जाएंगे
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो इस्लामिक मान्यताओं के आधार पर ही बने हैं और उन्हें इस्लामिक देश भी कहा जाता है।
लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां एक भी मुसलमान धर्म का इंसान नहीं पाया जाता है।
वेटिकन सिटी दुनिया का पहला देश है जहां एक भी मुस्लिम धर्म का अनुयाई नहीं पाया जाता है। इस देश में सिर्फ ईसाई धर्म के लोग ही रहते हैं
वेटिकन सिटी ईसाइयों के लिए उतना ही पवित्र शहर है, ठीक वैसे ही जैसे मुसलमानों के लिए मक्का मदीना है।
वेटिकन सिटी की आबादी लगभग 800 ही है, यह देश इटली देश के बीचों-बीच बसा है।