The Chopal

द कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहे भाजपा सांसद की गाड़ी पर फेंका गया बम

   Follow Us On   follow Us on
Bjp
The Chopal
पश्चिम बंगाल| पूरे भारत मे द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म को देखने का ट्रेंड चला है। हर कोई इस फ़िल्म को सिनेमा घरों में देंखने पहुंच रहा है। वही यदि हम भाजपा सरकार की बात करे तो यह खुलकर इस फ़िल्म के समर्थन में खड़ी है। भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक इस फ़िल्म को देखने सिनेमा घर पहुंच रहे हैं। अब इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार भी पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में इस फ़िल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया है कि जब वह यह फ़िल्म देखकर वापस लौट रहे थे तो उनकी कार पर बम फेंका गया। उन्होंने कहा बम उनकी तेज रफ्तार कार में पीछे की ओर गिरा जिससे वह बच गए। उन्होंने इस हमले के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि इनके नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था तहस नहस हो गई है।
इतना ही नहीं सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। उन्होंने कहा यहां कोई सुरक्षित नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था अस्त व्यस्त है। राज्य सरकार लोकतंत्र का कत्ल कर रही है। राज्य में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुच्छेद 356 यानी राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।