The Chopal

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प, महिलाओं पर बरसीं लाठियां

   Follow Us On   follow Us on
Crime
The Chopal
बिहार| बिहार के गया में पुलिस और गांव के लोगों के बीच झड़प हुई है। इस झड़प में तकरीबन एक दर्जन पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हुए। बालू माफियाओं के समर्थन में उतरे लोग जब आसानी से काबू में नहीं आए तो पुलिस ने उनपर जमकर लाठीचार्ज किया। जहां झड़प हुई वहां महिलाएं भी शामिल थी पुलिस ने लोगों के साथ महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। 
बता दें घटना में शामिल होकर उपद्रव आगजनी और पथराव करने वाली महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। उनके हाँथ बांधकर उनकी जमकर पिटाई भी की गई है। 
एनडीटीवी के एक रिपोर्टर ने इसका वीडियो साझा किया है। वीडियो में इस घटना का सजीव वर्णन है की किस प्रकार वहां महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
बताते चले घटना मेन थाना के आढ़तपुर गांव में मोरहर नदी के पास की है। यहां बालू घाट के सीमांकन करने गए पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें नौ पुलिसकर्मी और दो दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं. जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया।