कांग्रेस, भाजपा ने 10 साल में कुछ नहीं दिया जनता के पास बेहतर विकल्प के तौर पर आप
Feb 13, 2022, 09:16 IST
The Chopal
उत्तराखंड| उत्तराखंड में दूसरे चरण में मतदान की तैयारी हो चुकी है कल सभी राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयत्न किया और पक्ष विपक्ष में जमकर पटलवार हुआ। लेकिन अब इस बीच अरविंद केजरीवाल ने भी बहती गंगा में डुबकी लगाई और कांग्रेस व बीजेपी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने गोवा और उत्तराखंड के लोगों से गुहार लगाई की एक बार वह आम आदमी पार्टी का साथ दें और पूर्ण बहुमत से यहां आप की सरकार बनाए।
उत्तराखंड के लोगों से अपील करते हुए कहा, आपने यहां बीजेपी और कांग्रेस को 10 वर्ष दिए और उन्हें देखा अब अगर आप इन्हें पांच वर्ष और दोगे तब भी यह कुछ नया नहीं करेंगे। इन दोनों पार्टियों ने मिलकर आम आदमी पार्टी की छवि खराब की है। अब उत्तराखंड के पास विकल्प के तौर पर सिर्फ आम आदमी पार्टी है। उसे आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताना चाहिए और इस बार इसकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनानी चाहिए।
उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा हमने दिल्ली में जमकर काम किया है। आज दिल्ली में सड़कें स्कूल बिजली सब सुचारू है। हमने दिल्ली के लोगों से किए वादों को पूरा किया और उन्हें एक ऐसी सरकार दी जो जनता के प्रति ईमानदार है। हम गोवा और उत्तराखंड के लोगों से निवेदन करना चाहूंगा की वह अबकी बार आम आदमी पार्टी पर विश्वास करें और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

