हांथी ने उड़ाई योगी आदित्यनाथ की नींद:- मायावती
Feb 27, 2022, 10:29 IST
The Chopal
UttarPradesh| लंबे समय से राजनीति से दूर रही बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रण में अपनी धमाकेदार एंट्री से सबको चकित कर दिया है। जहां लोग यह कह रहे थे कि बसपा राजनीति से बाहर हो गई है वही बसपा सुप्रीमो ने एक्टिव अंदाज में राजनीति में वापसी की है। मायावती ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित अपनी रैली में बीजेपी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा, यूपी में हांथी की वापसी हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हांथी ने नींद उड़ा दी है।
उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ बार बार हांथी का ज़िक्र कर रहे हैं यह सबूत है कि हांथी ने उनकी नींद उड़ा रखी है। वही गोरखपुर की जनता से मैं आह्नन करती हूं कि वह अब योगी जी को मठ भेज दें उन्होंने कहा, योगी सरकार में केवल मुस्लिम माफियाओं को देखा गया और गैरमुस्लिम माफियाओं की अनदेखी हुई है। मायावती ने आगे कहा, योगी आदित्यनाथ ने अपनी जनसभाओं में किसी न किसी माध्यम से हांथी का जिक्र किया है जो सबूत है वह हांथी को लेकर चिंता में हैं।
उन्होंने कहा, योगी के अपनी जाति के प्रति प्रेम के चलते अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ों को नजर अंदाज किया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के विकास को नजरअंदाज किया और उनपर फर्जी मामले चलवाए। बीजेपी आज आरएसएस की सोच पर कार्य कर रही है। बीजेपी की इन नीतियों के चलते प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी , मजदूरों का पलायन बढ़ा है।

