The Chopal

मध्यप्रदेश में बनेगा नरसंहार संग्रहालय, शिवराज सिंह देंगे जमीन

   Follow Us On   follow Us on
The kashmir files
The Chopal
मध्यप्रदेश| मध्यप्रदेश सरकार ने नरसंहार से जुड़े संग्रहालय को बनाने हेतु जमीन देने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस बात का एलान करते हुए कहा कि द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी बयां करने वाली फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक ऐसी पटकथा को लोगो के सामने लाकर रख दिया है जिससे हर किसी का दिल दहल गया। वही अब विवेक अग्निहोत्री के सुझाव से हमने यह निर्णय लिया है कि हम प्रदेश में जेनोसाइड म्यूजियम यानी नरसंहार संग्रहालय व कला केंद्र बनवाएंगे। 
उन्होंने आगे कहा, फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स के बलबूते पर आज पूरे देश ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और दर्द को महसूस किया है। वही विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक ऐसा संग्रहालय बनना चाहिए जो अतीत की गाथा गा रहा हो अब हमने यह निर्णय लिया है कि हम इसके लिए जमीन मुहैया करवायेगे और जो भी जरूरी मदद होगी वह देंगे।

जाने शिवराज के बयान पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री| 

जेनोसाइड म्यूजियम यानी नरसंहार संग्रहालय बनाने की इजाजत मिलने पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा भारत मानवता का प्रतीक है। वही मध्यप्रदेश हर घड़ी शान्ति का प्रतीक देता है। हमे म्यूजियम बनाने की अनुमति मिली है यह म्यूजियम पूरी दुनिया के लिए शान्ति का प्रतीक बनेगा।