गुजरात कांग्रेस कमेटी का हुआ पुनर्गठन
Mar 25, 2022, 09:12 IST
The Chopal
गुजरात| पांच राज्यों में मिली कांग्रेस को करारी हार के बाद कांग्रेस अपनी गलतियों से सीखने और पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। अब इसी संदर्भ में कांग्रेस की गुजरात इकाई ने अपना पुर्नगठन किया है। पार्टी के पुनर्गठन में 25 उपाध्यक्षों और 75 पार्टी महासचिवों की नियुक्ति किया गया है। कांग्रेस ने यह कदम गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व उठाया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पार्टी ने गुजरात में 19 जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
बता दें यह कमेटी तब गठित की गई जब एआईसीसी प्रभारी रघु शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की राहुल गांधी से दो दिन पूर्व मीटिंग हुई थी। बता दें इस कमेटी के गठन के बाद यह कयास लगाया जा रहा है की पार्टी गुजरात मे होने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से किया गया है।

