The Chopal

हाई कोर्ट आज करेगा हिजाब विवाद पर सुनवाई, आ सकता है फैसला

   Follow Us On   follow Us on
High court
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर आज हाईकोर्ट का फैसला आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच स्कूल-कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने के संदर्भ में आज सुबह 10.30 बजे अंतरिम आदेश सुनाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कर्नाटक हाईकोर्ट में उडुपी की लड़कियों ने स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर एक याचिका दायर की थी. इस पर 9 फरवरी को चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जेएम खाजी की बेंच का गठन किया गया था। 
बताते चलें लड़कियों ने याचिका दायर कर हाई कोर्ट से इस बात की दलील लगाई थी कि उन्हें क्लास के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति दी जाए। क्योंकि हिजाब उनकी आस्था का हिस्सा है।