हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले भारत भाजपा के साथ
Mar 20, 2022, 09:15 IST
The Chopal
हिमाचल| पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कोई भी राज्य ऐसा नहीं था जहां कि जनता ने कांग्रेस के ऊपर विश्वास जताया हो। वही इस हार के बाद कांग्रेस की हर ओर आलोचना हो रही है विपक्षी कांग्रेस को लुप्त होती पार्टी की क्षेणी में रख रहे हैं। अब इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह दावा किया है कि अब भारत मे कांग्रेस का राजनीतिक रूप से सफाया हो जाएगा।
वही उन्होंने यह दावा भी किया है कि भाजपा भारत मे पुनः वापसी करेगी। भाजपा की जनहित की नीतियों के कारण हिमाचल ही नहीं पूरा भारत भाजपा के साथ है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस देश मे नकारात्मक राजनीति कर रही है। लेकिन उनका उसे कोई लाभ नहीं प्राप्त होगा और उसका वही हाल आगे भी होगो जो अभी हालिया में पांच राज्यों में हुए चुनाव में हुआ है।

