मैं दिल्ली फतेह के लिए तैयार हूं:- तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव
Feb 12, 2022, 10:56 IST
The Chopal
तेलंगाना| पूरे भारत के किसी भी कोने में जाओ वहां भाजपा का विरोध मिल ही जाएगा। वहीं हर राज्य में आपको राजनीति का एक अलग स्वाद चखने का मौका मिलेगा। अब इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के निशाने पर हैं। उन्होंने मोदी को घेरते हुए कहा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रदेश के विकास में अपना सहयोग देने में असफल रही तो मोदी को सत्ता से बाहर कर देंगे।
उन्होंने जनगांव जिले के यशवंतपुर में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा यदि जरूरत पड़ी तो वह लाल किला फतेह करने के लिए चुनावी रण ने शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा, आप हमें कोई राष्ट्रीय परियोजना मत मुहैया करवाइए और न आप हमें मेडिकल कॉलेज दीजिए। क्योंकि आप हमें सहयोग नहीं देंगे तो हम आपको सत्ता से बाहर कर देंगे। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया की वह सत्ता में उसको लाएंगे जो उन्हें सहयोग देगा और हमारी मदद करेगा।
उन्होंने आगे कहा, अब समय आ गया है जब राष्ट्र में सक्रिय राजनीति की भूमिका निभाने की आवश्यकता है। क्योंकि राष्ट्र के लिए लड़ना हमारा कर्तव्य है। मैं दावा करता हूँ की यदि मुझे आप लोगो का समर्थन प्राप्त हो तो मैं दिल्ली फतेह कर दूं। वहीं मोदी को सचेत करते हुए उन्होंने कहा, आप सावधान हो जाइए आपकी धमकियों से कोई नहीं डरता।

