The Chopal

इमरान खान का दावा उनकी सरकार गिराने के पीछे विदेशी ताकतों का हाँथ

   Follow Us On   follow Us on
Imran Khan
The Chopal
पाकिस्तान| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिराने को लेकर लगातार विवाद जारी है। इमरान खान के ऊपर सत्ता से बाहर जाने का दवाब बना हुआ है। वही अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान से पूर्व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी सरकार गिराने और उनके गठबंधन को नकारने के पीछे कुछ विदेशी ताकतों का हाथ है। 
खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की रैली को इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में संबोधित करते कहा कि कुछ विदेशी ताकतें स्थानीय नेताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं उनकी सरकार गिराने के लिए। जिसके सबूत भी उनके पास है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा विदेशी धन पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन का आगाज़ कर रहा है।
वही हमारे लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ज्यादातर लोग इससे अनजान हैं लेकिन कुछ लोग हमारे खिलाफ इस धन का इस्तेमाल कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हम पर दबाव बनने के लिए क्या कोशिश की जा रही है. हमें लिखित में धमकी दी गई है लेकिन हम राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेंगे।