देश के इस राज्य में हुई शराब की कीमतों में बढ़ोतरी ,जाने एक बोतल पर बढ़े कितने दाम
चेन्नई: तमिलनाडु राज्य की सरकार ने प्रदेश मे शराब की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है.आपको बता दे कि राज्य में शराब पीने वालों को आज से थोड़ी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु सरकार की ने हाल ही मे 5 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में शराब की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया था.
शराब की कीमत मे इतनी बढ़ोतरी
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक आज से तमिलनाडु राज्य में शराब की 180 मिलीलीटर की बोतल पर 10 रुपये, 375 मिलीलीटर की बोतल के लिए 20 रुपये और 750 मिलीलीटर की बोतल पर 40 रुपये बढ़ोतरी लागू हो गई हैं. और इसके साथ ही बीयर की कीमतों में भी सरकार द्वारा 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ राज्य सरकार का यह भी कहना है कि फिलहाल ये बढ़ोतरी सिर्फ आईएमएफएल ब्रांडों तक ही सीमित होगी.
पहले मई 2020 में भी बढ़ी थी शराब की कीमतें
आपको बता दे कि तमिलनाडु राज्य में शराब तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (TASMAC) के बैनर नीचे बेची जाती है, जिसके द्वारा भी कीमतों में बढ़ोतरी की बात की पुष्टि की गई है. इससे पहले भी तमिलनाडु में शराब की कीमतों में पिछली बार मई 2020 में भी सरकार द्वारा बढ़ोतरी की गई थी. पर बता दें कि तमिलनाडु की सत्तासीन डीएमके सरकार द्वारा शराब की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है.
सरकार को होगा 2000 करोड़ रुपये का मोटा फायदा
तमिलनाडु देश के उन राज्यों में एक है जहां सबसे ज्यादा शराब की बिक्री होती है.बता दे कि लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में एक दिन में रिकॉर्ड 210 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी. ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से शराब की कीमतों में इजाफा होने के बाद इससे सरकारी खजाने को लगभग 2000 करोड़ रुपये का फायदा होगा.

