Indian Railways :रेल यात्रियों के लिए आई गुड न्यूज,अब सफर के दौरान मिलेगा कंबल और चादर; जानें कब से मिलेगी सुविधा?
Indian Railways : भारतीय रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. रेलवे मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के दौरान कंबल और बेडिंग देने की सुविधा फिर से शुरू करने का ऐलान जारी किया है.
Mar 10, 2022, 16:59 IST
नई दिल्ली : Indian Railways : भारतीय रेल मे यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है.भारतीय रेलवे मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के दौरान कंबल और बेडिंग देने की सुविधा फिर से शुरू करने का ऐलान कर दिया है. आपको बता दे कि रेलवे की तरफ से ट्रेनों के एसी कोच (AC Coach) में कंबल और लिनन देने की सेवा बहाल कर दी है.
जानकारी के लिए बता दे कि रेलवे की तरफ से दी जाने वाली यह सुविधा कोविड के कारण बीते साल 2020 में बंद कर दिया गया था. परंतु अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कंबल और लिनन मिलने की सुविधा किस दिनांक से शुरू की जाएगी

