The Chopal

यूक्रेन में फसे भारतीय नागरिक हर हाल में छोड़ दें कीव;- भारतीय दूतावास

   Follow Us On   follow Us on
Breakingnews
The Chopal
यूक्रेन| रूस यूक्रेन के मध्य जारी विद्रोह में भारत के कई हजार नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। अब इस युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाता जा रहा है। यूक्रेन के खिलाफ लगातार मिसाइलों से प्रहार हो रहा है। खतरा रेड जॉन से भी अधिक है। मेरा सभी भारतीय नागरिकों से निवेदन है कि वह किसी भी तरह कीव छोड़ दें। 
जानकारी के लिए बता दें इस व्यक्त रूस और यूक्रेन के बीच आरपार की जंग छिड़ी हुई है। रूस कीव पर अपना आधिपत्य स्थपित करने के लिए उसपर लगातार घातक प्रहार कर रहा है। जिसके चलते भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 
बताते चलें यूक्रेन में फसे भारतीयों के साथ यूक्रेनी सैनिकों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। उन्होंने भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट की है। रूस में भी भारतीय नागरिकों के संदर्भ में एक एडवाइजरी जारी की है जिसमे उसने कहा है कि भारतीय रूसी सैनिकों से सम्पर्क करें वह उन्हें बाहर निकालने में मदद करेंगे। वही भारत भी लगातार यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने का अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत भारत के नागरिकों की स्वदेश वापसी करवाई जा रही है।