केएफसी ने मांगी भारत वासियों से माफी
THE CHOPAL
विदेश| क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूआरएस) श्रृंखला केएफसी (KFC) ने एक कश्मीर को लेकर पोस्ट किया था जिसपर लोगो ने जमकर नाराजगी जाहिर की। लोगों की नाराजगी के बाद केएफसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर के जरिए लोगो माफी मांगी है। बता दे सोशल मीडिया पर केएफसी ने पाकिस्तानी फेंचाइजी के साथ कश्मीर के अलगाववादी का समर्थन किया था जिसके चलते उसे विरोध का सामना कर पड़ा।
ट्विटर पर केएफसी इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जिसमें कहा गया है की हम उस पोस्ट के लिए भारत वासियों से माफी मांगते हैं। जिसे भारत के बाहर केएफसी की एक टीम से किया गया है। हम भारत का सम्मान करते हैं और भारत के लोगों पर हमें गर्व है।
वहीं पिज्जा हंट ने केएफसी का समर्थन करते हुए ट्वीट किया की वह सोशल मीडिया पर हुए इस पोस्ट से न तो संतुष्ट हैं और न इसका समर्थन करते हैं। बताते चले सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी केएफसी ने जो पोस्ट किया था उसमें लिखा था की कश्मीर कश्मीरियों का है जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।
We deeply apologize for a post that was published on some KFC social media channels outside the country. We honour and respect India, and remain steadfast in our commitment to serving all Indians with pride.
— KFC India (@KFC_India) February 7, 2022

