The Chopal

कर्नाटक| टीका लगाकर कॉलेज पहुंचे छात्रों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

   Follow Us On   follow Us on
Karnataka
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक विवाद की गति मंद पड़ने की जगह रफ्तार पकड़ती जा रही है। जहां मुस्लिम लड़कियों को स्कूल परिसर में हिजाब पहनकर प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं कर्नाटक के विजयपुरा शहर के इंडी कस्‍बे में कुछ हिन्दू छात्र माथे पर तिलक लगाकर कॉलेज पहुंच गए। विवाद को देखते हुए इन छात्रों को कॉलेज में प्रवेश से रोक दिया गया व उनसे कहा गया की वह अपने माथे से सिंदूर हटाए। 
बता दें कॉलेज के प्रोफ़ेसर ने कहा, यदि नियमित रूप से आप कॉलेज ने सिंदूर का टीका लगाकर आते हैं तो यह हिजाब और शॉल की भांति विवाद का मुद्दा बन सकता है इसलिए आप इस सिंदूर के टीके को मिटाइए और कॉलेज में प्रवेश करिए। 
बता दें कर्नाटक ने जारी हिजाब विवाद उफान पर राजनेताओं ने इसकी आड़ में राजनीति आरम्भ कर दी है। वहीं पक्ष विपक्ष इसके समाधान से ज्यादा इसके जरिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसे में यदि कुछ सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है तो वह है बालिकाओं की शिक्षा का मामला।