कर्नाटक सरकार टीपू सुल्तान पर बने पाठ पर करेगी अपना ध्यान केंद्रित, पाठक्रम में होगा संसोधन
Mar 26, 2022, 10:04 IST
कर्नाटक| हिजाब के मामले के बाद से कर्नाटक के स्कूल सुर्खियों में है। वही कर्नाटक सरकार लगातार अपने यहां की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन कर रही है। अब इस बीच खबर आ रही है कि कर्नाटक सरकार अपने यहां के पाठ्यक्रम में परिवर्तन करने का विचार कर रही है और 18 वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान पर बने पाठ पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी।
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा की सरकार बच्चों के पाठ्यक्रम में संशोधन करने का विचार कर रही है । एक कमेटी ने टीपू सुल्तान के पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देने को कहा है। जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है। यह चर्चा के बाद अगले अकादमिक वर्ष से लागू हो जाएगी।
बता दें इस कमेटी में टीपू सुल्तान के पाठक्रम को जारी रखने की बात कही गई है वही शासक की महिमा का बखान हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि पाठक्रम को निष्पक्ष बनने हेतु वह सामग्री हटा दी जाएगी जिसका उपयोग आवश्यक नहीं है। वही वह सामग्री रखी जायेगी जिसको जानना सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
जानकारी के लिए बता दें हिजाब विवाद और हिंदू मंदिरों में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध को लेकर सरकार पहले ही आलोचनाओं का सामना कर रही है। अब शिक्षा से जुड़े एक और मुद्दे पर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

