केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले हिजाब इस्लाम मे एक जरुरी प्रथा
Feb 17, 2022, 10:08 IST
The Chopal
केरल| केरल के उड्डीपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद आप पूरे देश मे अपनी दस्तक दे चुका है। अब इस मामले पर राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करना आरंभ कर दिया है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है की जल्द ही यह राजनीति का अहम मुद्दा बन जाएगा। जहां कल एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा था की हिजाब पर प्रतिबंध मुस्लिम महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं अब केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, हिजाब को लेकर जो विवाद जारी है वह मुस्लिम महिलाओं को पीछे धकेलने का विवाद नहीं बल्कि एक साजिश है। उन्होंने आगे कहा, इस विवाद में धर्म और शिक्षा के मध्य किसी भी प्रकार का कोई सम्बंध नहीं है। क्योंकि इस्लाम का उद्देश्य पुरुषों को ज्ञान प्राप्त करना है। वहीं इस्लाम का जिक्र करते हुए वह बोले यह एक अनिवार्य प्रथा है इसलिए संविधान के अनुच्छेद 25 में इसका संरक्षण आवश्यक है।
बता दें मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले राज्यपाल ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह निर्धारित किया गया है कि कोई भी पहलू जिस पर संविधान के अनुच्छेद 25 के संरक्षण का दावा किया जाता है, वह आवश्यक, आंतरिक और आस्था के अभ्यास के अभिन्न अंग होना चाहिए।

